-->
R27mUISKY8MAeCpFpAtsSpjGWGukfoZYVKEfkHA4
Vbnews 24

इस नेता का बेटा गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला..

 लुधियाना - लुधियाना पुलिस द्वारा भाजपा किसान मोर्चे के नेता के बेटे को गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल के बेटे उदयराज सिंह और उसके साथी अमृतराज को गिरफ्तार किया है। लुधियाना में पेट्रोल पंप कर की गई लूट के मामले में पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी की गई है।इस मामले को लेकर नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल का स्पष्टीकरण सामने आया है। उन्होंने बताया कि उदयराज सिंह को उसकी मां ने बिगाड़ दिया था। उनकी इन हरकतों से परेशान होकर वर्ष 2015 में उन्होंने उदयराज सिंह व अपनी पत्नी जसवीर कौर को बेदखल कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से उनसे अलग रह रहे हैं। उनका और उनके परिवार का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। पंजाब पुलिस द्वारा कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि 6 नवंबर को लुधियाना में पेट्रोल पंप पर लूट हुई थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।




Related Posts

Related Posts

Post a Comment

Contact us for place your ad here

Sony Chicken Wala Jalandhar

Sony Chicken Wala Jalandhar

Popular News ( 7 Days )

Popular News ( 1 Month )

All Time Popular News