-->
R27mUISKY8MAeCpFpAtsSpjGWGukfoZYVKEfkHA4
Vbnews 24

बस दुर्घटना में 17 प्रवासियों की मौत, 13 घायल...

 नई दिल्ली- मेक्सिको सिटी के पुएबला राज्य में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 17 प्रवासियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। पुएबला के गृह सचिव जूलियो हुएर्ता के अनुसार सभी मृतक प्रवासी थे। इनमें वेनेजुएला, कोलंबिया और मध्य अमेरिका के प्रवासी शामिल हैं। दुर्घटना दक्षिणी राज्य ओक्साका से आने वाले एक राजमार्ग पर हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रवासी अपर्याप्त दस्तावेजों के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 45 में से 15 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर है। 8 अन्य को भी चोटें आई हैं। 



Related Posts

Related Posts

Post a Comment

Contact us for place your ad here

Sony Chicken Wala Jalandhar

Sony Chicken Wala Jalandhar

Popular News ( 7 Days )

Popular News ( 1 Month )

All Time Popular News