जालंधर- भाजपा नेता नरेश काला जो कि कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आज उसका निधन हो गया। नरेश काला का निधन होने के कारण कश्यप समाज में शोक की लहर है।
उनका अंतिम संस्कार बस्ती दानिशमंदा शमशान घाट में 10 बजे किया जाएगा। सीनियर भाजपा नेता मोहिंदर भगत ने भी अपने और पार्टी की तरफ से उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।