-->
R27mUISKY8MAeCpFpAtsSpjGWGukfoZYVKEfkHA4
Vbnews 24

कश्यप समाज के नरेश काला को धार्मिक राजनीतिक और समाजिक लोगों ने पुष्प अर्पण करके दी श्रद्धाजंलि.

जालंधर(वीबीन्यूज़24)- कश्यप समाज के नरेश काला को धार्मिक, राजनीतिक और समाजिक लोगों ने पुष्प अर्पण करके श्रद्धाजंलि दी।


स्वर्गीय नरेश काला धार्मिक, राजनीतिक और समाजिक लोगों के साथ जुड़े हुए थे। लंबे समय से वह समाज सेवा, धार्मिक सेवा के कार्यों से जुड़े हुए थे। दोआबा कश्यप राजपूत सभा के बतौर चेयरमैन के पद पर उन्होंने लंबे समय से अपनी सेवाएं दी।

कश्यप समाज में उनका अच्छा नाम था। भारतीय जनता पार्टी में वह लंबे समय से अपनी सेवाएं निभा रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ी और उसमें सुधार नही हो पाया। दिन ब दिन वह बीमार रहने लगे। कुछ दिन पहले उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची, उनकी मौत की खबर सुनकर कश्यप समाज और लोगों मे शोक रहा। आज श्री गुरु रविदास मंदिर कटरा मोहल्ला में उनकी रस्म किरिया की गई। जिसमें विधायक शीतल अंगुराल के भाई सन्नी अंगुराल, भाजपा के सीनियर नेता मोहिंदर भगत, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, सीनियर नेता बलदेव चौहान, आप नेता राकेश काला प्रधान, राकेश कश्यप, लक्की, गौरव गोरू, आप नेता विनीत धीर, आप नेता कमल लोच, पूर्व पार्षद दर्शन भगत, महेश सोढी, नरेश नेशा, पवन कुमार, राकेश विक्का, मोहित कश्यप, पवन कश्यप, बॉबी कश्यप, विजय कश्यप, पार्षदपति अमित संघा, आप नेता सौरव सेठ, हन्नी कंबोज, योगेश मल्होत्रा, मनोज नन्ना, दविंदर सिंह, किरन खिंदर, हरप्रीत सिंह लक्की, कुलजीत हैप्पी, मास्टर मनोहर लाल, सुशील, सुरिंदर कश्यप व अन्य शामिल थे।







Related Posts

Related Posts

Post a Comment

Contact us for place your ad here

Sony Chicken Wala Jalandhar

Sony Chicken Wala Jalandhar

Popular News ( 7 Days )

Popular News ( 1 Month )

All Time Popular News