-->
R27mUISKY8MAeCpFpAtsSpjGWGukfoZYVKEfkHA4
Vbnews 24

हमें महर्षि दयानन्द सरस्वती के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए : मोहिंदर भगत

 जालंधर- आर्य समाज वेद मंदिर राज नगर, बस्ती बावा खेल की ओर से आज महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म शताब्दी को समर्पित महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। जिसमें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मोहिंदर भगत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को गुजरात में हुआ था। आर्य समाज की स्थापना महर्षि दयानंद सरस्वती ने 10 अप्रैल, 1875 को की थी। महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना के साथ साथ विश्व में सत्य की खोज की एक भव्य मशाल जलाई। स्वामी जी न अपने जीवन में समाज से कुरीतियों, अंधविश्वासों, बुराइओं व् पाखंडों का खंडन और विरोध किया, उन्होने समाज को नयी दिशा व वैदिक ज्ञान का महत्व समझाया। मोहिंदर भगत ने सभी को महर्षि दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। सभा के प्रधान जोगिन्दर पाल एवं सदस्यों ने मोहिंदर भगत को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, सुरिंदर आर्य, हरीश आर्य, ओम प्रकाश डोगरा, निर्मल आर्य, स्वामी सदानंद, डॉक्टर शिव दयाल माली, सुदेश आर्य, पार्षदपति विनीत धीर, अमरजीत कोहली, रणजीत आर्य, चुन्नी लाल, पंडित विजय शास्त्री, पंडित मनोहर लाल उपस्थित थे


Related Posts

Related Posts

Post a Comment

Contact us for place your ad here

Sony Chicken Wala Jalandhar

Sony Chicken Wala Jalandhar

Popular News ( 7 Days )

Popular News ( 1 Month )

All Time Popular News