चंडीगढ़- हरियाणा में मौसम विभाग की तरफ से 2 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बता दें कि हरियाणा में बाढ़ वाले जिलों में बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है। आईएमडी ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर सहित प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश मूसलाधार नहीं रहने वाली है, यह अलग-अलग खंडों में कुछ देर के लिए अलग अलग स्थानों पर देखने को मिलेगी। हरियाणा में रात के तापमान में 24 घंटे में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
