जालंधर : जिला प्रशासन की बेहतरीन पहल, डी.सी विशेष सारंगल ने उठाया कड़ा कदम....

जालंधर- जिला प्रशासन की तरफ से एक बेहतरीन पहल की गई है। राजस्व सेवाओं के दौरान अधिकारियों द्वारा मांगी जाने वाली रिश्वत पर अंकुश लगाने हेतु डी.सी विशेष सारंगल द्वारा कड़ा कदम उठाया गया है। राजस्व सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिलाधीश विशेष सारंगल अब सभी सब रजिस्टार अफसरों से प्रापर्टी रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को फोन करके उनके रजिस्ट्रेशन अनुभवों बारे जानेंगे। उनसे फोन के माध्यम से यह जानकारी ली जाएगी कि प्रापर्टी की रजिस्ट्रेशन के दौरान उन्हें कोई परेशानियां तो नहीं उठानी पड़ीं या किसी अधिकारी को रिश्वत आदि तो नहीं देनी पड़ी। जिलाधीश ने कहा है कि जायदाद के खरीददारों और विक्रेताओं की सूची तैयार करके रोजाना उनके दफ्तर में जमा करवाई जाए । उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता के नाम, मोबाइल नंबर व अन्य अहम जानकारी उक्त सूची में होनी चाहिए ताकि आसान तरीके से फोन कर उनसे जानकारी जुटाई जा सके। वहीं उन्होंने तहसील कांप्लेक्स में उन एजैंटों पर भी तीखी नजर रखने को कहा है, जो लोग अनाधिकृत ढंग से काम करवाने का लालच देते है।


Post a Comment