जालंधर(विनोद बिंटा)- वार्ड नंबर 44 के जनक नगर और मनजीत नगर में लंबे समय से मशहूर तस्कर ने अपना धंधा जमाया हुआ है। शाम ढलते ही मोहल्ले में शराब लेने वालों का आना जाना शुरु हो जाता है। जिससे मोहल्ला निवासी परेशान है। अपना नाम ना छापने की शर्त रखते हुए किसी ने बताया कि लंबे समय से मशहूर शराब तस्कर का धंधा चल रहा है। उसने कई करिंदे पाल रखे है। जो इसके धंधे को बढ़ा रहे है।करिंदे गली में इधर-उधर खड़े हो जाते है। जैसे ही ग्राहक शराब लेने के लिए आते है यह करिंदे शराब गोदाम से लाकर उनको सप्लाई दे देते है।अपने पूरे इलाके में इस शराब तस्कर ने अपना मोबाइल नंबर ग्राहकों को दे रखा है। दिन हो या रात किसी समय भी ग्राहक को होम डिलिवरी जहां ग्राहक बैठा होता है वहां ही पहुंचा दी जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात जनक नगर कबाड़ के गोदाम के निकट इसे 4 पहियों वाली गाड़ी सप्लाई देने के लिए आती है। पुलिस की कुछ काली भेंडें और राजनीति संरक्षण प्राप्त होने के कारण इसका धंधा जोरों पर है। सरकार अकाली दल, भाजपा या कांग्रेस या फिर आप की हो इसे कोई फर्क नही पड़ता।इसका धंधा जोरों पर चल रहा है। वैस्ट हलके की पुलिस जानकार भी अनजान बन रही है। पुलिस पर सवालिया या निशान है कि गत दिवस इसके करिंदे से एक्टिवा सहित 3 पेटियां अवैध चंडीगढ़ मार्का पकड़ी गई।लेकिन इसके तस्कर के खिलाफ कार्रवाही नही की गई।थाना पुलिस का कहना है कि वह पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रहे है। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो एक्टिवा करिंदे से पकड़ी गई है वह शायद तस्कर के नाम हो सकती है। अगले अंक में यह खुलासा करेंगे कि इसके साथ और कौन शराब तस्कर धंधा कर रहे है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के चलते अगर किसी नशा तस्कर को बेनकाब करना है तो हमें संपर्क करें।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
