फरुखाबाद- कायमगंज क्षेत्र में भंडारे का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग से झुलस कर एक बुजुर्ग महिला और उसके पौत्र की मृत्यु हो गई तथा 12 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भटासा गांव निवासी बृजभान सिंह जाटव के घर देवी के जागरण कार्यक्रम का प्रसाद सुबह करीब 5 बजे बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई।
इस घटना में बृजभान की पत्नी शांति देवी (65) और उनके 3 वर्षीय पौत्र आर्यन की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में करीब 12 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।