भोगपुर- लड़ोई गांव में करंट लगने से बिजलीकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 घंटे तक खंभे के साथ शव आग में झुलसता रहा। बिजली कर्मी तार ठीक करने में लगा हुआ था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय पवित्र सिंह निवासी गांव भटनूरा लुबाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जालंधर में प्राइवेट ठेका कर्मी था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक के शव को जालंधर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।