करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार...

 झबाल - एस.एस.पी गुरमीत सिंह चौहान के आदेशों एंव डी.एस.पी जसपाल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में थाना झबाल की पुलिस ने करीब 3 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी नौशहरा ढाला के तौर पर हुई है। इस संबंध में डी.एस.पी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि थाना झबाल के एस.आई कुलवंत सिंह ने गश्त के दौरान ठठ्ठी गांव के पास पुलिस पार्टी ने एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हुई हेरोइन की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए के करीब है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।


Post a Comment