जालंधर - बस्ती दानिशमंदा शिवा जी नगर में रहने वाले राज कुमार थापा का गत दिवस निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 12 बजे बस्ती दानिशमंदा के श्मशान घाट में किया जाएगा। राज कुमार थापा जो कि एक अच्छे समाज सेवक थे, समाज के लिए वह कोई न कोई कार्य करते रहते थे। समाज के कार्य साथ-साथ धार्मिक और राजनीतिक पार्टियों के साथ भी सहयोग रखते थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार शाम को उनका निधन हो गया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
