भोगपुर- सहकारी शूगर मिल भोगपुर में बिजली बनाने के लिए लगाया गया करोड़ों रुपए का प्लांट जल कर राख हो गया। इस प्लांट की टर्बाइन मिल की तीसरी मंजिल में स्थित थी, जहां पर आग लग गई और ये आग धीरे-धीरे दूसरी मंजिल पर भी आ पहुंची। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयत्न कर रही है। मिल के चेयरमैन ने बताया कि उक्त आगजनी के कारण हुए नुक्सान बारे अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
