एकता,सद्भाव और भाईचारे की भावना का संदेश देता है ईद उल फितर का त्योहार: सांसद रिंकू , उन्होंने कहा कि इस दिन सभी को आपसी गिले-शिकवे भुला कर नए दौर करनी चाहिए, की शुरुआत
जालंधर/ शहर के गुलाब देवी अस्पताल पर स्थित शाही ईदगाह मस्जिद में ईद की मुख्य नमाज संपन्न हुई। सांसद व भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर अल्लाह के दरबार में अमन-चैन की दुआ मांगी।
सांसद रिंकू का पहुंचने पर नासिर सलमानी, सीनियर नेता राकेश काला प्रधान ,नईम खान , सलीम ने फूलों का बुका भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सुशील रिंकू ने सभी को इस पवित्र त्योहार की शुभकामनाएं देते हुआ कहा कि पवित्र माह रमजान के खत्म होने पर मस्जिदों में ईद-उल-फितर बड़े श्रद्धा और प्यार से मनाने की बहुत पुरानी परंपरा है। सांसद रिंकू ने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईद की सेवइयां चाशनी के साथ घुलकर संदेश देती हैं कि हम सबको गिले-शिकवे भूला कर हर व्यक्ति के साथ मिलकर रहना चाहिए, जोकि हमारे देश की प्राचीन संस्कृति हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व से समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। ईद दिलों के मैल धोने का भी दिन है। ईद के रोज अपनी की हुई गलती या जिस किसी का आपने दिल दुखाया हो, उससे माफ़ी मांगिए, उसके गले लगिए और प्रायश्चित करें कि आगे से आप ऐसा नहीं करेंगें। सांसद रिंकू ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहिब जी ने भी माफ़ करने और प्रायश्चित करने का सबसे बेहतरीन रास्ता बताया है।सांसद रिंकू ने कहा कि इस दिन सभी को आपसी गिले-शिकवे भुला कर एक नए दौर की शुरुआत करनी चाहिए।एकता,सद्भाव और भाईचारे की भावना का संदेश देता है ईद उल फितर का त्योहार: सांसद रिंकू भाइचारे के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार