बहराइच- उत्तर प्रदेश के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह की कार पलटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में कार में सवार विधायक की बहू, जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने भीषण सड़क हादसा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक गंभीर घायल को लखनऊ रेफर कर दिया। विधायक गाड़ी में सवार नहीं थे, जानकारी के मुबाबिक हादसा करीब एक बजे रात को हुआ। विधायक की गाड़ी उनकी बहू व परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर लखनऊ जा रही थी।
राजमार्ग पर भखरौली मोड़ के निकट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। वह खड्ड में पलट गई। इस घटना में विधायक की बहू 30 अनुराधा सिंह, वार्ड नंबर पांच से जिला पंचायत सदस्य 60 वर्षीय शकुंतला सिंह, 62 वर्षीय अवधेश सिंह कार चालक 28 वर्षीय भानू, 25 वर्षीय कुलदीप व अवधेश सिंह की बहन घायल हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।