-->
R27mUISKY8MAeCpFpAtsSpjGWGukfoZYVKEfkHA4
Vbnews 24

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन...

 फगवाड़ा- भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और बादल सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री चौधरी स्वर्णा राम का फगवाड़ा में निधन हो गया है। इसी के साथ फगवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के एक पुराने स्वर्णिम युग का अंत हुआ है जिसमें चौधरी स्वर्णा राम का अहम योगदान था।


चौधरी स्वर्णा राम भाजपा के उन कद्दावर राजनेताओं में से एक थे जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए गढ़ मानी जाती फगवाड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी को तब जीत दिलाई थी जब ऐसा करने की कोई सोच भी नहीं सकता था। चौधरी स्वर्णा राम के निधन उपरांत भारतीय जनता पार्टी में शोक की गहरी लहर व्याप्त हो गई है।


पनी सकल जीवन काल में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े रहे चौधरी स्वर्णा राम 2 बार कैबिनेट मंत्री बने और वह भाजपा के उन राजनेताओं की श्रेणी में शामिल थे जिनकी कही गई बात भाजपा आला हाईकमान नई दिल्ली तक सुनाई देती थी। पंजाब में हुए शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी के मध्य राजसी गठबंधन में चौधरी स्वर्णा राम की अहम भूमिका रही है। 

Related Posts

Related Posts

Post a Comment

Contact us for place your ad here

Sony Chicken Wala Jalandhar

Sony Chicken Wala Jalandhar

Popular News ( 7 Days )

Popular News ( 1 Month )

All Time Popular News